दुबई: IPL 2024 – यश दयाल के इस ओवर में जिस तरह रिंकू सिंह ने उनकी पिटाई की थी, उसके बाद ऐसा माना जाने लगा कि उनका करियर ही अब खत्म सा हो गया है। क्योंकि केकेआर के खिलाफ उस मैच के बाद यश को गुजरात के प्लेइंग इलेवन से भी बाहर बैठना पड़ा था, लेकिन अब आरसीबी की टीम ने जिस तरह से उन पर बोली लगाकर भरोसा जताया है उससे यह साफ हो गया है कि यश दयाल आईपीएल 2024 के सीजन में आरसीबी के लिए अहम रोल निभाने वाले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में यश दयाल के पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 5 करोड़ की बड़ी बोली लगाई। यश दयाल ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख के बेस प्राइस आए थे। यश दयाल पर पहली बोली उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की टीम ने लगाई थी। इसके बाद बोली में आरसीबी भी शामिल हुई। यश दयाल की पिछली टीम ने भी उन्हें खरीदने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन 4.80 करोड़ के बाद वह पीछे हट गई। ऐसे में आरसीबी ने आखिरी बोली 5 करोड़ की लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
वहीं पिछले दो सीजन में वह गुजरात टाइटंस की टीम में 3.20 करोड़ में खरीदे गए थे। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए हालांकि, यश को बहुत अधिक खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी पर रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी थी।
शॉपिंग- शॉपिंग- घरेलू उपकरणों पर क्लीयरेंस सेल – 80% तक की छूट पाएं।
यश दयाल के इस ओवर में जिस तरह रिंकू सिंह ने उनकी पिटाई की थी, उसके बाद ऐसा माना जाने लगा कि उनका करियर ही अब खत्म सा हो गया है। क्योंकि केकेआर के खिलाफ उस मैच के बाद यश को गुजरात के प्लेइंग इलेवन से भी बाहर बैठना पड़ा था, लेकिन अब आरसीबी की टीम ने जिस तरह से उन पर बोली लगाकर भरोसा जताया है उससे यह साफ हो गया है कि यश दयाल आईपीएल 2024 के सीजन में आरसीबी के लिए अहम रोल निभाने वाले हैं।
यश दयाल का आईपीएल करियर
यश दयाल का इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। वह इस लीग के दो सीजन में 14 मैच में 10.02 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट अपने नाम किए है। हालांकि यश दयाल भारतीय पिचों पर काफी कारगर हो सकते हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी यश काफी अच्छी लय में नजर आए थे।