Sports News

IPL 2024 : मैदान के बीच हार्दिक पांड्या की मदद करने आये विराट कोहली, फैंस रहे गये हैरान

Published by

IPL 2024 : RCB आरसीबी के खिलाफ जब टारगेट का पीछा करते समय मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें फिर से स्टेडियम में मौजूद फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ा। इसके बाद विराट कोहली ने सभी फैंस से ऐसा नहीं करने के लिए इशारा किया। हार्दिक पांड्या को जबसे मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया गया है उन्हें लगातार हर मैच में फैंस के गुस्से का इसी तरह से सामना करना पड़ रहा है।

 

कोहली ने इशारा कर बताया हार्दिक भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैं

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 139 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, जिसके बाद पारी के 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या जैसे ही मैदान में प्रवेश करते हैं तो पूरे वानखेड़े स्टेडियम में उनको लेकर हूटिंग होने लगी।

 

इसी दौरान विराट कोहली जो उस समय बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने पीछे मुड़कर फैंस को इशारा करते हुए ऐसा नहीं करने के लिए कहा और साथ ही उन्हें ये भी याद दिलाया कि हार्दिक भारतीय टीम के भी खिलाड़ी हैं और वह इस तरह के स्वागत के बिल्कुल भी हकदार नहीं हैं। इस मुकाबले में हार्दिक जब गेंदबाजी भी कर रहे थे उस दौरान भी स्टेडियम में फैंस की तरफ से इसी तरह की हूटिंग देखने को मिली थी।

मुंबई ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किए।

 

वहीं 197 रनों का टारगेट भी उन्होंने सिर्फ 15.3 ओवरों में हासिल कर लिया, जिसमें इशान किशन के बल्ले से जहां 34 गेंदों में 69 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बना दिए।

 

हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंदों में 21 रनों नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल सीजन में ये 5 मैचों के बाद दूसरी जीत है।

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

6 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago