Sports News

IPL 2024, क्या IPL की ट्रॉफी दिलवाएंगे रोहित शर्मा, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Published by

IPL 2024 Rohit Sharma RCB: आईपीएल 2024 का बिगुल बज चुका है रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन अभी फिलहाल यह साफ है कि भारतीय कप्तान इस साल मुंबई इंडियंस के साथ ही खेलेंगे।

मगर अब अगले सीजन को लेकर चर्चा होने लगी हैं। अगले सीजन रोहित किस टीम में जा सकते हैं और किसके लिए कप्तानी कर सकते हैं यह चर्चा जोरों पर है। कुछ दिन पहले अंबाती रायडू ने उनके सीएसके में जाने की संभावना जताते हुए बयान दिया था। वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज मोंटी पनेसर ने भी बयान दिया है।

क्या बोले मोंटी पनेसर?

पनेसर का मानना है कि रोहित आरसीबी के लिए ट्रॉफी का सूखा खत्म कर सकते हैं। वहीं ROKO (रोहित और कोहली) की जोड़ी कमाल कर सकती है। मोंटी पनेसर से जब पूछा गया कि क्या रोहित को अगले साल आरसीबी के साथ देख सकते हैं तो उन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,’बिल्कुल विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी कमाल कर सकती है।

Rohit sharma

रोहित को बतौर कप्तान पता है कि वह कैसे विराट की बेस्ट क्रिकेट निकाल सकते हैं। आरसीबी के पास सबकुछ है विराट हैं लेकिन टीम के पास आईपीएल टाइटल नहीं है। तो विराट चाहेंगे कि वह टाइटल जीतें।’

 

साथ ही पनेसर ने रायडू की बात भी दोहराई और साफतौर पर रोहित के सीएसके में जाने की संभावनाओं पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले साल आईपीएल में मेगा ऑक्शन हैं।

India vs South Africa

मुंबई इंडियंस के लिए यह रोहित का और सीएसके के लिए धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में रोहित सीएसके की कप्तानी करते दिख सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिलेगा की रोहित एक दशक से ज्यादा समय के बाद आईपीएल में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

1 hour ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

24 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago