Rohit Sharma Record
नई दिल्लीः IPL 2024 आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले इस बार मुंबई इंडियंस के उस फैसले ने सबको हक्का बक्का कर दिया था जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया। मुंबई इंडिंस ने अपना नया कप्तान गुजरात टाइटंस से आए हार्दिक पांड्या को बनाया है, जो किसी हैरान करने वाले फैसले की तरह है।
अब सभी के दिमाग में एक सवाल पनप रहा है कि टीम में रोहित शर्मा की क्या भूमिका रहने वाली है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी बखूबी राय रख रहे हैं।
रोहित शर्मा का टीम में किस तरह का रोल रहेगा, इस पर मुंबई इंडियंस के ग्लोबल क्रिकेट हेड और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने रोहित शर्मा की भूमिका को सचिन तेंदुलकर से जोड़कर बताया है।
रोहित शर्मा की भूमिका पर जयवर्धने ने कही बड़ी बात
महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की भूमिका मुंबई इंडियंस में भूमिका के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर कप्तानी छोड़ने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए अहम भूमिका अदा करते थे, उसी तरह रोहित शर्मा का किरदार भी सामने आएगा।
श्रीलंकाई इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि मैदान के अंदर और बाहर रोहित की टीम में उपस्थिति अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को गाइड करने में बड़ी सहायता मिलने वाली है। इसके साथ ही शानदार क्रिकेट हैं। मैने बहुत करीब से रोहित के साथ काम किया है।
वह एक बेमिसाल भी हैं। आगे कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि वह मुंबई इंडियंस की उस विरासत का हिस्सा बने रहेंगे जो मार्गदर्शन का काम संभालती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ पहले भी ऐसा हुआ है। सचिन तेंदुलकर युवा क्रिकेटर्स के साथ रहे थे, जिन्होंने किसी और खिलाड़ी को कप्तानी थमाई और सुनिश्चित किया किया कि टीम सही दिशा में जा रही है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने में सभी खिलाड़ी शामिल हैं।
फैंस को जयवर्धने का करारा जवाब
रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फैसले की खूब आलोचना हो रही है, जिस पर जयवर्धने ने फैंस को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों की इस तरह की प्रतिक्रिया देना सही है। मुझे लगता है कि हर कोई भावुक है और हमें सभी को इसका सम्मान करने की जरूरत होगी। साथ ही एक फ्रेंचाइजी के रूप में आपको निर्णय लेना ही होते हैं।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More