Rohit Sharma Record
India vs England 4th Test : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास रहने वाली है। वह इस मैच तो जीतकर एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना सकते हैं।
इतिहास रचने के करीब कप्तान रोहित
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी। अगर टीम इंडिया रांची टेस्ट जीतती है तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगी। वहीं, बतौर कप्तान ये टेस्ट में रोहित शर्मा की 9वीं जीत होगी।
इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। द्रविड़ के नाम 25 टेस्ट में 8 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। रोहित इसी के साथ सुनील गावस्कर की बराबरी भी कर लेंगे। उन्होंने भारत के लिए बतौर कप्तान 9 टेस्ट जीते थे।
रांची में दूसरी टेस्ट जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
रांची में टीम इंडिया ने इससे पहले दो टेस्ट मैच खेले थे। इनमें से उसे एक मैच में जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा था। रांची में टीम इंडिया ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं, टीम इंडिया ने इस स्टेडियम पर दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों से मात दी थी। अब वह इस मैदान पर इंग्लैंड को हराने के भी काफी करीब पहुंच गई है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान
विराट कोहली 40 जीत
एमएस धोनी 27 जीत
सौरव गांगुली 21 जीत
मोहम्मद अजहरुद्दीन 14 जीत
सुनील गावस्कर 9 जीत
This post was last modified on 26/02/2024 10:09
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More