Sports News

IND vs ZIM: इन युवा खिलाड़ियों के लिए इस लिये बेहद अहम है जिम्बाब्वे सीरीज

Published by

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पहुंचने के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से जिम्बाब्वे पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर अब इस प्रैक्टिस सेशन की फोटो ने शेयर की है। इन फोटो में कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण आपस में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर गए है। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कमान भी शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

IND vs ZIM: युवा खिलाड़ियों के पास जगह बनाने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने संन्यास का एलान कर दिया था। ऐसे में अब इन युवा खिलाड़ियों के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। आईपीएल में धूम मचाने के बाद रियान पराग और अभिषेक शर्मा नेशनल टीम में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

IND vs ZIM: गिल के पास खुद को साबित करने का मौका

इस दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में भी उन्होंने गुजरात की कप्तानी की थी। ऐसे में अगर इस दौरे पर अपनी कप्तानी में अच्छा करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें फ्यूचर के कप्तान या उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दे सकती है।

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ के पास भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। इस साल भी आईपीएल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। वो इस टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

10 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

20 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago