IND vs SA : साउथ अफ्रीका का पटकने के लिये रोहित शर्मा और विराट ने बनाया मास्टरप्लान, जानें

Published by

IND vs SA : नई दिल्ली। भारत ने पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से और दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया। बड़े मैचों में हारने के लिए साउथ अफ्रीका पर ‘चोकर्स’ का ठप्पा लगता रहा है, लेकिन इस बार अपने प्रदर्शन से टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उभरी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में विजय रथ पर सवार भारत हर हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगा। हालात को देखते हुए ही टीम संयोजन भी तय किया जाएगा। ऐसे में चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही टीम के उन 11 खिलाड़ियों पर जो मैदान पर उतर सकते हैं।

विराट और रोहित शर्मा ने बनाई रणनीति

अपनी सरजमीं पर 12 साल बाद वनडे विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी रोहित शर्मा की टीम ने अब तक एक भी कदम गलत नहीं रखा है। रोहित शर्मा, बर्थडे बॉय विराट कोहली, केएल राहुल सभी का बल्ला चल रहा है। पिछले मैच में तो श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भी बड़े अर्धशतक लगाए थे। गेंदबाजी की अगर बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों पांच से कम की इकॉनामी रेट से क्रमशरू 15 और 14 विकेट ले चुके हैं। स्पिनरों कुलदीप यादव (4.40 की औसत से 10 विकेट) और रविंद्र जडेजा (3.78 की औसत से नौ विकेट) ने बीच के ओवरों में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।

टीम में बदलाव के संकेत

भारतीय गेंदबाजी संयोजन ने हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी नहीं खलने दी जो टखने की चोट के कारण शनिवार को विश्व कप से बाहर हो गए, उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया। पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी। वैसे ईडन गार्डंस पर अभी तक विश्व कप के दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना है, लेकिन आम तौर पर यह बल्लेबाजों की मददगार पिच रहती है, जिस पर तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है।

 

मुंबई से शुक्रवार शाम कोलकाता पहुंचते ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ पिच का मुआयना करने ईडन गार्डंस पहुंचे और पिच पर संतोष जताया था।

भारत का स्क्वॉडः- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉडः- तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्काे यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिजाड विलियम्स।

This post was last modified on 04/11/2023 19:59

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

34 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago