Sports News

IND vs SA 2nd Test : 11 गेंदों में 6 खिलाड़ी बिना खाता खोले हुए आउट, अबतक सबसे खराब प्रदर्शन!

Published by

IND vs SA 2nd Test : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच पहले ही दिन रोमांचक मोड़ पर आ गया है। मुकाबले में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के इस फैसले को गलत साबित कर के दिखाया था। लेकिन इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी भी बड़ा स्कोर बनाए ढेर हो गई।

केपटाउन में गेंदबाजों का कहर

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी में 55 रनों पर ढेर कर दिया था। भारत की ओर से सिराज ने 9 ओवर में 15 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले थे। लेकिन इसके जवाब में टीम इंडिया भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी और 153 रन पर ऑल आउट हो गई।

Rohit sharma

6 खिलाड़ी बिना खाता खोले हुए आउट

टीम इंडिया की इस पारी में 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। भारतीय टीम ने एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया 1 भी रन खाते में नहीं जोड़ सकी और ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 11 गेंदों में ही गंवा दिए। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने 3-3 विकेट हासिल किए।

फिर फेल हुए भारतीय बल्लेबाज

पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच की पहली पारी में भी विराट कोहली को छोड़कर टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। विराट कोहली ने इस पारी में 46 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रन की पारी खेली। दूसरी ओर यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हुए।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

34 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago