IND vs ENG:नई दिल्ली, भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से पिछड़ी हुई है। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि सीरीज में वापसी कर सके।
गुरुवार दोपहर को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से मार्क वुड और रेहान अहमद को बाहर कर दिया है। इन दोनों के स्थान पर ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को मौका दिया गया है।
जॉनी बेयरेस्टो को एक और मौका
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीरीज में फ्लॉप रहे जॉनी बेयरेस्टो को बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर एक अतिरिक्त स्पिनर या डैन लॉरेंस को मौका मिल सकता है। हालांकि ईसीबी ने चौथे मैच में भी अपने इस अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। ऐसे में जॉनी बेयरेस्टो को कुछ अच्छा करना होगा, नहीं तो इस टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड सीरीज गंवा देगी।
राजकोट जैसा कॉम्बिनेशन
इंग्लैंड की टीम रांची में भी राजकोट जैसे कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी। प्लेइंग इलेवन में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हुए हैं। वुड की जगह ओली रॉबिन्सन तो रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अगर बेन स्टोक्स गेंदबाजी करते हैं तो ये इंग्लैंड के लिए प्लस पॉइंट होगा।
रांची टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More