संभल में शादी के दो साल बाद भी नहीं भुला पाई प्रेमी को कर दिया ये कांड

Published by

संभल। एक महिला ने अपनी शादी के दो साल बाद भी वह प्रेमी को नहीं भुला पाई। पति का घर छोड़कर प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ गई। गाजियाबाद से संभल प्रेमी के घर आकर तीन दिन तक वह उससे शादी की जिद करती रही। मंगलवार को जनपद संभल के नखासा थाना में युवती ने प्रेमी से निकाह के लिए हंगामा किया। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिर बात बन गई। शाम को उनके प्यार की मंजिल मिल गई। प्रेमी व प्रेमिका का निकाह करा दिया गया।

गाजियाबाद निवासी युवती का प्रेम प्रसंग युवती के पड़ोस में रिश्तेदारी में रह रहे संभल के युवक से हो गया था। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी दो वर्ष पहले लोनी निवासी युवक के साथ कर दी। शादी के बाद भी युवती प्रेमी को नहीं भुला पाई और अक्सर उससे बातें करती रही। पति को पता चला तो घर में विवाद शुरू हो गया। दो माह पहले प्रेमी को पाने का इरादा कर पति का घर छोड़ने की बात कहीं तो पति ने भी उसे तलाक दे दिया।

पति के घर से आकर वह मायके में आकर रहने लगी। शनिवार को युवती गाजियाबाद से चलकर संभल के मुहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी प्रेमी के घर आ पहुंची और उसके साथ शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों ने शादी को मना किया तो बात बिगड़ गई। तीन दिन तक युवती के परिजन युवक के परिजनों को शादी करने के लिए मनाते रहे।

परिजन नहीं माने तो मंगलवार की सुबह नौ बजे युवती नखासा थाना पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की बात कहते हुए उसके खिलाफ तहरीर दे दी। दोनों पक्षों के बीच दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मुहल्ला के ही कुछ जिम्मेदारों ने मोर्चा संभाला तो युवती का निकाह प्रेमी युवक के साथ करने के लिए परिजनों को राजी कर लिया। जिसके बाद युवक व युवती का निकाह संपन्न हुआ।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

16 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

2 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago