sarkari yojana 2025

सरकार छात्रों को हर महीने देगी 12 हजार का इंटर्नशिप भत्ता

Published by

लखनऊ। नेटवर्क

छात्रों को सरकार इंटर्नशिप internship भत्ता देगी। जिससे छात्रों को पढ़ाई करने के लिये मदद करेगा। सरकारी कॉलेज से BAMS बीएएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अब हर महीने 12000 रुपये इंटर्नशिप internship भत्ता मिलेगा। इसका आदेश जारी हो गया है। इसी साल से व्यवस्था लागू होगी।

लंबे समय से बीएएमएस BAMS छात्र इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसका शासन व आयुष विभाग ने संज्ञान लिया। अब BAMS बीएएमएस परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को बढ़ा हुआ भत्ता प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप एक साल की होगी। छात्रों का कहना है कि भत्ता बढ़ने से काम के प्रति रुचि बढ़ेगी।

यूपी में आठ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। इनमें से हर साल करीब 350 छात्र बीएएमएस की डिग्री लेकर निकल रहे हैं। साढ़े पांच साल आयुर्वेद की पढ़ाई के दौरान अंतिम वर्ष में छात्रों को इंटर्नशिप करनी होती है। इसे पूरा करने के बाद ही छात्रों को डिग्री दी जाती है। इसके बदले छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप भत्ता भी प्रदान किया जाता है।

पहले आयुर्वेदिक छात्रों को 1980 रुपये हर महीने इंटर्नशिप भत्ता प्रदान किया जाता था। 2011 में भत्ते में इजाफा किया गया। शासन ने इसे बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह किया। अब इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. एसएन सिंह ने सभी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को आदेश भेज दिया है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

13 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

23 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago