उत्तराखंड में बारिश के बाद भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

Published by

देहरादून। नेटवर्क

उत्तराखंड में हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो रही हैं, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नगुण बाईपास के पास मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर कावंड़ियों व अन्य लोगों के वाहन जाम में फंस गए है।

 

सूचना के बाद बीआरओ की टीम मार्ग खोलने के लिए रवाना हो गई है। बंद सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। लेकिन, खराब मौमस और पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नोडल एजेंसी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

बीते दिन दोपहर में सम्राट होटल के पास बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दस घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद यहां सड़क खुलने की इंतजार कर रहे यात्री एवं स्थानीय लोगों ने रात दस बजे बाद देहरादून, हरिद्वार और अन्य जगहों के लिए प्रस्थान किया।

शनिवार को सम्राट होटल के पास बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दस घंटे बाद खोला गया। एनएच लोनिवि, प्रशासन एवं पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई न होने से सड़क मार्ग को खोलने में विलम्ब हुआ। 3 बजे बाद जाकर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आया। आपदा प्रबंधनं अधिकारी नंदन सिंह रजवान ने स्वयं के वाहन से यात्रियों को पानी मुहैया कराया।

This post was last modified on 16/09/2022 06:53

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago