नई दिल्ली। नेटवर्क
भारत सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6000 हजार किसानों के खातों में भेज रहीे है। अबतक किसानों को दस किश्त जारी कर चुकी है। अब अप्रैल में 11वीं किश्त आने वाली है। इसके लिये विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई केवाईसी जरूरी कर दिया है।पीएम किसान सम्मान निधि के पात्रों के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च है। इस अवधि में ई केवाईसी करानी होगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को अब ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर वेरिफिकेशन) करवाना जरूरी है। इसके लिए पात्र किसानों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर किसानों ने इस तय समय तक ई-केवाइसी अपडेट नहीं करवाई तो किसानों की अगली किस्त रुक सकती है। ऐसे में विभाग की ओर से सभी पात्र किसानों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी अपडेट करने की अपील की गई है।
इस योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से छह हजार रुपये वार्षिक सहायता राशि दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। यह राशि साल भर में दो-दो हजार की तीन किस्तों में जारी की जाती है।
कामन सर्विस सेंटर CSC पर जाकर करवा सकते हैं ई-केवाईसी
किसान जिला भर में खुले कामन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसे अपने एंड्रायड फोन से भी अपडेट किया जा सकता है। इससे लिए पात्र किसान को किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद इसमें किसान कालम में क्लिक करने के बाद किसान को अपने आधार नंबर की जानकारी देनी होगी।
आधार सर्च करने के बाद आधार से लिंक मोबाइल का नंबर देना होगा। इसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी डालने के बाद पंच सबमिट करना होगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करने पर ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगा। योजना के पात्र किसानों को यह काम 31 मार्च से पहले-पहले पूरा करना होगा।
This post was last modified on 27/02/2022 04:58
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More