Sambhal News
Sambhal News: संभल मोहर्रम के जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि अलम और जुलूस में शामिल ज्यादातर लोग बारिश में भीगे हुए थे।
रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें करंट उतरते ही कई लोग सड़क पर गिरते दिख रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसा संभल के हजरतनगर गढ़ी गांव में स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ। जुलूस में शामिल लोग ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) की चपेट में आ गए। अलम बारिश में भीगे हुए थे। करंट उतरते ही मौके पर अफराफरी मच गई। पुलिस जुलूस में झुलसे लोगों को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
झुलसे लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग (अलमदार) शामिल थे। हजरत नगर गढ़ी में जुलूस रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा था। सौ से अधिक अलमदारों ने रेलवे ट्रैक पार कर लिया था।
इसी दौरान अलम ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी लाइन से टकरा गए। अचानक से एक आवाज के साथ चिंगारी दिखाई दी और लोग सड़क पर गिरते नज़र आए। बताया जा रहा है बारिश में भीगने के चलते अलम में करंट उतरा। झुलसे लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More