India

crime news : दूसरी प्रेमिका के चक्कर में पहली का जीवन बनाया नरक, प्राइवेट पार्ट में डाला चिली पाउडर

Published by

crime news News, ग्रेटर नोएडा। एक प्रेमी ने अपने दूसरी प्रेमिका के चक्कर में आकर पहली का जीवन नरक बना दिया। प्रेमी ने कई तरह जुलम किये और नजायज फायदे उठाये। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां प्रेमी ने प्रेम का नाजायज फायदा उठाकर प्रेमिका के जीवन को नरक बना दिया।

 

प्रेमिका ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी युवक के उसके अलावा भी एक लड़की से संबंध हैं। इसकी भनक लगने पर जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारा-पीटा। आरोपी की हैवानियत यहीं पर खत्म नहीं हुई। गुस्से में आकर प्रेमिका का प्राइवेट पार्ट में चिली पाउडर डाल दिया। पीड़ित युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

 

मीडिया की खबरों के अनुसार वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि वह गौर सिटी में रहती है। एक लड़के के साथ दो साल से रिलेशन में थी। लड़की के मुताबिक, पहले सारी चीजें ठीक थीं, लेकिन पिछले एक साल से चीजें खराब होना शुरू हो गई थीं। उसने मेरे अलावा किसी दूसरी लड़की को भी डेट करना शुरू कर दिया। उसके बाद जब प्रेमिका ने उसे छोड़ने की बात की तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जबरदस्ती संबंध बनाए। जब वह कुछ विरोध करती थी तो वह उसे और मारता था।

 

लड़की का आरोप है कि लड़के ने शादी का वादा किया। साथ ही उसके घरवालों को धमकाया कि अगर लड़की की कहीं और शादी करवाई तो वह ऐसा होने नहीं देगा। मैं उससे प्यार करता हूं और मैं ही इससे शादी करूंगा। किसी और लड़के से लड़की अगर बात करती थी तो उसके साथ भी आरोप ऐसा ही सलूक करता था। इससे पहले लड़की को जब मारा तो लड़के के घर वालों से उसकी शिकायत तो उन्होंने भी लड़की की एक नहीं सुनी। पुलिस शिकायत करने से भी मना किया।

 

आरोपी प्रेमी ने लड़की से दोबारा संबंध बनाए और उसके प्राइवेट पार्ट में चिली पाउडर डाल दिया। जब लड़की ने कहा कि वह उससे दूर रहना चाहती है तो उसके साथ फिर मारपीट की। इसके बाद पीड़िता प्रेमी की दूसरी प्रेमिका के घर गई तो वहां भी उसके साथ मारपीट हुई और उस लड़की के भाई ने उसे धमकाया।

 

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ पिछले एक साल से आरोपी युवक द्वारा जबरन संबंध बनाए जा रहे हैं और विरोध करनने पर मारपीट की जाती है। घर पर आकर भी आरोपी हंगामा करता है। पुलिस में शिकायत करने की बात पर अपने पिता के पुलिस में होने की धौंस जमाता है।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

34 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago