Court Sent
Court Sent Former Cricketer To Jail: कोर्ट ने पूर्व दिग्गज को जेल की सजा सुना दी है। इससे खिलाड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। पूर्व क्रिकेटर एक कमेंटेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 74 टेस्ट मैच, जबकि 42 वनडे मुकाबले खेले हैं।
टेस्ट में खिलाड़ी के नाम कुल 5312 रन दर्ज है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 21 अर्धशतक भी देखने को मिला है। वह टेस्ट के शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन अब उन्हें जेल की सजा सुना दी गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
पूर्व दिग्गज पर क्या है आरोप
बता दें कि यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर है। पूर्व दिग्गज पर लोगों के साथ मारपीट करने से लेकर, उन्हें डराने धमकाने और उनका पीछा करने का आरोप है। स्लेटर पर एक-दो नहीं, बल्कि 1 दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं।
वह कई लोगों के घरों में घुस जाते थे, उनके साथ मारपीट करते थे, उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाते थे। इसी कारण से उन्हें कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। इससे पहले भी उन्हें सोमवार को क्वींसलैंड के मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अब खिलाड़ी को कोर्ट ने सजा सुना दी है।
खिलाड़ी पर कुल 19 आरोप दर्ज
बीते 5 दिसंबर से 12 अप्रैल के बीच स्लेटर पर कुल 19 आरोप लगाए गए थे। जब यह मामला कोर्ट में पहुंचा, तो उनके करोड़ों फैंस सदमे में आ गए। करोड़ों फैंस स्लेटर को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन उनके ऊपर लगे आरोप से फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है। खास बात है कि कोर्ट ने भी इन आरोपों को सच माना है और उन्हें जेल की सजा सुना दी है। बताते चलें कि स्लेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1993 में डेब्यू किया था। वह साल 2003 तक क्रिकेट खेलते रहे।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More