virat kohli : नई दिल्ली । भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला था। इस मैच के दौरान जब कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे।
इस दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान में घुस गए और कोहली को गले से लगा लिया। फैन का कहना है कि वह कोहली को बहुत लाइक करते हैं, इस कारण से उन्होंने सिक्योरिटी तोड़कर कोहली को गले लगाने की हिम्मत की है। इस अपराध के कारण फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
बीच मैदान पर ही सिक्योरिटी ने उन्हें कोहली के पास से हटाया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। कोहली के पास जाने के अपराध में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया था, पुलिस ने शख्स को लेकर कहा कि उन्होंने खुद को वायरल कराने के लिए ऐसा किया था। अब बाद में जब कोहली का फैन अपने गांव लौटा, तो वहां जो दिखा वह सचमुच हैरान करने वाला था। सिक्योरिटी तोड़कर कोहली को गले लगाने वाले फैन का उनके गांव में जोरदार स्वागत किया गया है।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोहली के फैन के स्वागत कई लोग पहुंचे हैं। उनमें से एक शख्स उन्हें फूलों का हार पहना रहे हैं। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोहली के फैन द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
कोहली के फैन इस कदर दीवाने रहते हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि वह किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे हैं। आईपीएल के दौरान भी कई दफा देखने को मिला है, जब कोहली के फैन उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में गए हैं।
https://x.com/mufaddal_vohra/status/1747306076008247641?s=20
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More