Sports News

BCCI ने शुभमन गिल की इस गलती पर लग जाएगा बैन

Published by

BCCI  News, IPL 2024, गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसी बीच बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल शुभमन गिल पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

शुभमन गिल पर बैन का खतरा!

BCCI बीसीसीआई और आईपीएल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि स्लो ओवर गति उल्लंघन से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था। जिसके कारण, उल्लंघन की गंभीरता को दर्शाते हुए गिल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

इसके अलावा, आईपीएल नियमों के अनुसार, इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के शेष सदस्यों को 6 लाख रुपए या उनके मैच फीस के 25 प्रतिशत के व्यक्तिगत जुर्माने का सामना करना पड़ा। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम एक बार और इस नियम का उल्लंघन करती है तो उनके गिल के ऊपर एक मैच का बैन लगा दिया जाएगा।

कैसा रहा मैच का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स को एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के साथ ही उनकी टीम को अंक तालिका में नेट रन रेट का नुकसान हुआ है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

 

इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की टीम ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतक के दमपर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 231 रन बनाए। शुभमन ने इस मैच में 55 गेंदों पर 104 रन और साई सुदर्शन ने 51 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेली।

 

वहीं दूसरी पारी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शुरुआती झटके मिले और उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह से इस मैच में फेल हो गया। हालांकि बीच को ओवरों में मिचेल और मोईन ने मिलकर कुछ रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन तक ही पहुंच सकी और जीटी ने आसानी के साथ यह मैच अपने नाम कर लिया।

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

53 seconds ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

9 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

10 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

21 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

24 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago