Amroha News : प्रेमिका बोली मेरे साथ सब कूछ कर चुका है अब शादी को कर रहा है मना…

Published by

Amroha News :अमरोहा। एक प्रेमिका थाने में पहुंचकर हंगामा करने लगी और प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रही ही थी। वारहाल पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाने का है। जानकारी के अनुसार युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए थाने में हंगामा कर दिया। बोली प्रेमी के साथ उसकी शादी कराओ, नहीं तो युवक को जेल भेजो। उसने कई बार थाने से बाहर निकलने की कोशिश की। वह गेट तक पहुंच गई। मामला रविवार की शाम करीब चार बजे का है। यहां पर धनौरा थाना क्षेत्र के गांव की युवती पहुंची।

गजरौला थाना क्षेत्र के चौबारा गांव निवासी युवक के साथ शादी कराने की मांग की। कहा कि युवक के साथ उसका कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके आरोप के मुताबिक युवक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। अब शादी से इनकार कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों को भी बुला लिया। हंगामा करते हुए पुलिस के सामने सब पर चीख पड़ी। वह थाने से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए गेट तक पहुंच गई। किसी तरह उसे बाहर निकलने से रोका। पुलिस से साफ कहा कि युवक से उसकी शादी कराओ नहीं तो आरोपी को जेल भेजो।

पुलिस के कहने पर परिजन किसी तरह समझा कर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि युवती और युवक आपस में रिश्तेदार हैं। वह परिजनों के साथ चली गई है। मामला चर्चा का विषय बना रहा।

 

This post was last modified on 07/11/2023 15:44

Bhoodev bhagalia

Bhoodev भूदेव जागरूक यूथ न्यूज अखबार व वेबसाइड में सीनियर कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत है। पिछले 10 वर्षों से मीडिया क्षेत्र प्रिन्ट और डिजिटल में काम कर रहे है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र मुरादबाद से की। इसके बाद अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दी। प्रिंट मीडिया में रहते हुए डेस्क और न्यूज एडिटिंग में काफी समय तक काम किया है।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago