Amroha में ज्योति मौर्य जैसा मामला, पत्नी को पढ़ाकर बनाया ANM, अब बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रही महिला

Published by

Amroha News:  बीते कुछ माह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ज्योति मौर्य प्रकरण अब कुछ शांत हुआ है। एक ऐसा मामला अमरोहा के गजरौला में देखने को मिला है। अपनी पत्नी से परेशान पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया। बाद में वह एएनएम के पद पर कार्यरत हुईं। पत्नी सीएचसी में कई सालों से तैनात हैं। नौकरी के बाद उसकी पत्नी उसे व उसके बच्चों को छोड़कर गजरौला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही है।

प्रेमी ने झूठे वाद कर प्रेम जाल में फंसाया

पुलिस को दी शिकायत पत्र में पति का कहना है कि युवक ने उसकी पत्नी को झूठे वादे कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया है। इस कारण न तो वह घर आती है और न ही किसी से बात करती है। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने सारे रिश्ते और संबंध खत्म कराने की पुलिस से गुहार लगाई है।

2004 में हुई थी शादी

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 2004 में मऊ निवासी युवती के साथ हुई थी। कुछ माह बाद पत्नी ने नौकरी की इच्छा जताई। लेकिन इतना पैसा नहीं था कि उसे पढ़ाया जा सके।

लेकिन जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाई कराई और कुछ साल बाद पत्नी एएनएम बन गई और उसकी सरकारी अस्पताल में नौकरी लग गई। कुछ साल के बाद उसका तबादला अमरोहा जिले के लिए हो गया। पति ने बताया कि वर्ष 2015 में पत्नी ने अलग रहने के लिए कोर्ट में मामला दायर किया था।

कोर्ट में मामला दायर

अमृत विचार की खबर के अनुसार बाद में पति के द्वारा पत्नी को वापस लाने के तमाम प्रयास किए गए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिलहाल मामला अमरोहा कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2015 में पत्नी ने अलग रहने के लिए कोर्ट में मामला दायर किया था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो आरोप सही पाये जायेंगे उसी के अधार पर कार्रवाई की जायेंगी।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago