Categories: sarkari yojana 2025

भाजपा की जीत के बाद क्या इस होली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, जानिए

Published by

नई दिल्ली। नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश का अर्थ भी स्पष्ट है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा दोबारा जताया है। डबल इंजन की सरकार ने परियोजनाओं को पूरा ही नहीं किया बल्कि समय से जनता को लोकार्पित भी कर दिया। इसका परिणाम रहा कि सरकार की परियोजनाओं से जनता ने खुश होकर दोबारा भाजपा को मौका दिया है। वहीं चुनाव के पूर्व भाजपा की ओर से जारी चुनावी घोषणाओं के भी अब पूरा होने की उम्मीद आम जनता को जागी है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में 130 बिंदु हैं, लेकिन एक घोषणा ऐसी है जो सरकार गठन से पहले ही पूरी करनी है। बीजेपी ने होली और दिवाली पर फ्री में गैस सिलेंडर देने का वायदा किया है। ऐसे में 10 मार्च को जीत हासिल करने वाली बीजेपी को 9 दिन के अंदर इस वादे को पूरा करके दिखाने की चुनौती सामने है। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सभाओं में जीत के तुरंत बाद सबको मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में होली और दीवाली में मुफ़्त गैस सिलेंडर देने की बात कही गई है। बीजेपी इस वादे को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों में एक सन्देश देने की कोशिश करेगी कि उसने जो कहा वो किया है। हालांकि राज्य सरकार पर इस वादे को पूरा करने की दोहरी चुनौती है.

पहली ये कि फ्री गैस सिलेंडर देने में क़रीब 1400 करोड़ रुपये ख़र्च होंगे। दूसरी चुनौती ये कि इसके लिए प्रक्रिया क्या अपनाई जाए। प्रदेश में डेढ़ करोड़ उज्ज्वला के लाभार्थी हैं. यानी सिर्फ उज्ज्वला के लाभार्थियों पर प्रति सिलेंडर 937 रुपये ख़र्च किये जायें तो क़रीब 1400 करोड़ रुपये लगाकर वादा पूरा हो सकता है। दूसरा ये कि आखि़र हफ़्ते भर के समय में किस योजना के तहत लोगों तक फ्री सिलेंडर पहुंचाया जाए। नई सरकार बनने के बाद सरकार जल्द ही जनता को गैस सिलेंडर दे सकती है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जो बड़ी घोषणाएं की हैं उनमें होली दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के अलावा 14 दिन में गन्ना भुगतान, 1500 रुपये प्रति माह वृद्धा पेंशन, 60 वर्ष के अधिक की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, किसानों को मुफ़्त सिंचाई कराना जैसे मुद्दे अहम हैं। देखना होगा बीजेपी ने जीत की होली तो मना ली, अब वो कितनी जल्दी आम जनता की मुफ़्त गैस वाली होली मनाने का इंतज़ाम करती है।

This post was last modified on 24/08/2023 18:23

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago