Categories: sarkari yojana 2025

बिजली बिल बकाये पर 100 फीसदी ब्याज माफी, लाभ उठाने के लिये ऑनलाइन करें आवेदन

Published by

लखनऊ । नेटवर्क


यूपी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के भुगतान पर राहत दी है। अब एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल के ब्याज पर 100 फीसदी ब्याज माफी किया गया है।

उपभोक्ता इस योजना का लाभ एक जून से 30 जून के बीच उठा सकते हैं। उपभोक्ता अपने बकाये बिल का भुगतान उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे।

सभी श्रेणी के घरेलू उपभोक्ता होंगे लाभान्वित


एकमुश्त समाधान योजना की घोषणा मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की। उन्होंने बताया है कि योजना में घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। पांच किलोवाट भार तक के उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

उपभोक्ताओं को एक लाख तक के बकाये पर अधिकतम 6 और एक लाख से अधिक के बकाये पर 12 किस्तों में भुगतान का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए उपभोक्ता को अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी अथवा पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उपभोक्ता इस योजना का लाभ एक जून से 30 जून के बीच उठा सकते हैं।

This post was last modified on 01/06/2022 02:57

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

12 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

21 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

23 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago