Categories: sarkari yojana 2025

दुकान चलाने के लिये सरकार दे रही हैं 20 हजार, ऑनलाइन करें आवेदन

Published by

अमरोहा। जागरूक यूथ न्यूज नेटवर्क

बेरोजगारों को सरकार वित्तीय सहायता दे रही है। जिसके माध्यम से दुकान का निर्माण या दुकान चलाने में मदद होगी। इस योजना में खोखा या ठेला वाले भी लाभ ले सकते है।


अमरोहा जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय वीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभ दिया जायेंगा।
शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत 1- दुकान निर्माण/ क्रय हेतु पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में रू० 20000 की धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें 15000 हजार की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में तथा 5000 हजार की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है।

दुकान संचालन हेतु दुकान न्यूनतम पाँच वर्ष के लिए किराये पर लिए जाने हेतु एवं खोखा / गुमटी/हाथ ठेला कय हेतु पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में 10000 हजार की धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें 7500 की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में तथा 2500 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।


ऑनलाइन कर सकते है आवेदन
दिव्यांग पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांगजन दुकान निर्माण/दुकान संचालन हेतु ऑनलाइन वेबसाइट http//divyangjandukan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।


ये कागज लगेंगे
ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर आदि आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है, साथ ही ऑनलाइन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अमरोहा को प्राप्त कराये।

This post was last modified on 01/07/2022 04:22

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by
Tags: amrohanews

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

9 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

20 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago