नई दिल्ली। नेटवर्क
India Post GDS Bharti भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां निकली है। पोस्ट ऑफिस की इस भर्ती में देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तिंया होंगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय डाक की इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को साइकिल चलाना आना चाहिए। जो अभ्यर्थी मोटरसाइकिल या स्कूटर चला लेते हैं वे भी आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।
ग्रामीण डाक सेवक पद 38926
बिना परीक्षा होगा चयन
इंडिया पोस्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो मई 2022 से शुरू हो चुकी है। जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन 5 जून 2022 तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पद के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं की मार्क्शीट के आधार पर चयन किया जाएगा। 10वीं परीक्षा के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इंडिया पोस्ट की इस भर्ती में जीडीएस पद के साथ ही ब्रांच पोस्टमास्टर , असिस्टेंट पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। वेतन के रूप में बीपीएम को 12000 रुपए प्रतिमाह, एबीपीएम/जीडीएस को 10000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
This post was last modified on 04/05/2022 02:22
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More