Sports News

IPL 2025 में क्या कोहली इस टीम की करेंगे कप्तानी, कोच ने दिया बयान

Published by

JYNEWS, IPL 2025 RCB: अब RCB नए कप्तान के साथ IPL 2025 में खेलने उतरेगी। हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी ने टीम के नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है।

 

हालांकि इस बात की भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विरट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी कर सकते हैं लेकिन इसको लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब टीम के नए कप्तान को लेकर हेड कोच एंडी फ्लावर का बड़ा बयान सामने आया है।

नए कप्तान को लेकर क्या बोले हेड कोच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए कहा “आपको परिणाम का इंतजार करना होगा। हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, तीन साल के चक्र की शुरुआत हो रही है और मुझे यकीन है कि आपके लिए यह प्रत्याशा अच्छी होगी। आप मुझसे जितनी बार चाहें पूछ सकते हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संवाद नहीं हुआ है।” यानी अभी तक फ्रेंचाइजी ने ये डिसाइड नहीं किया है कौन अगले सीजन में आरसीबी का नया कप्तान होगा?

RCB के पास कप्तानी के कई विकल्प मौजूद

आरसीबी के पास विराट कोहली पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी खरीदा है। आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए देखा गया है। वहीं क्रुणाल पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर आईपीएल 2025 में कौन आरसीबी का नया कप्तान होता है?

 

विराट का जोड़ीदार होगा ये खिलाड़ी

मेगा ऑक्शन में इस बार आरसीबी ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को भी खरीदा है। पिछाल सीजन फिल सॉल्ट के लिए काफी शानदार रहा था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में सॉल्ट को केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था, ऐसे में अब आरसीबी के लिए भी फिल सॉल्ट विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए देंगे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago