WCL 2024 Final
WCL 2024 Final : भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर प्रसारित किया जाएगा।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। फाइनल मुकाबला आज शाम 9 बजे से इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियंस को 20 रनों से हराया था। वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की है। भारतीय टीम की कमान युवराज सिंह के हाथों में है। वहीं पाकिस्तानी टीम के कप्तान यूनिस खान हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर प्रसारित किया जाएगा। मैच शाम 9 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा अगर आप घर से बाहर हैं और मोबाइल पर ये मैच देखना चाहते हैं, तो आपको फैन कोड ऐप पर जाना होगा। क्योंकि डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर फैनकोड है और मैच का प्रसारण वहीं पर होगा।
इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच ऐसे प्लेयर हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। इंडिया के लिए अभी तक टूर्नामेंट में इरफान पठान और यूसुफ पठान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से अच्छा कमाल दिखाया है।
वहीं रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने भी जीत की में अहम योगदान दिया है। टूर्नामेंट में हरभजन इंडिया चैंपियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान चैंपियंस के लिए शोएब मलिक, सोहेल खान और शाहिद अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी की है।
WCL 2024 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारत चैंपियंस टीम: रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, आरपी सिंह
पाकिस्तान चैंपियंस टीम: कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहेब मकसूद, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, यूनिस खान (कप्तान), मिस्बाह-उल-हक, आमिर यमीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सईद अजमल, उमर अकमल, तनवीर अहमद, सोहेल तनवीर, यासिर अराफात, मोहम्मद हफीज, तौफीक उमर।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More