Sports News

RR vs RCB: विराट कोहली आज यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे, जानें रिकॉर्ड

Published by

RR vs RCB: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 34 रनों की दरकार है। विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह लक्ष्य आसान भी नजर आ रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मुकाबलों में 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

 

IPL में विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने IPL में अब तक 241 मैच खेले हैं। इस दौरान 233 पारियों में उन्होंने 37.7 की औसत और 130.29 की स्ट्राइक रेट से 7466 रन बनाए है। लीग में विराट कोहली ने 52 फिफ्टी के साथ ही 7 सेंचुरी भी लगाई हैं।

वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर आज विराट कोहली 34 रन बनाते हैं तो उन्हे IPL में 7500 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में वह इंडियन प्रीमियर लीग में 7500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

IPL 2024 में विराट का प्रदर्शन

IPL 2024 में अब तक विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबलों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंदों पर 21 रन बनाए थे।

पंजाब किंग्स के विरुद्ध दूसरे मैच में विराट ने 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ किंग कोहली ने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली थी। साथ ही पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध विराट ने 22 रन बनाए थे।

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली: 7466 रन
  2. शिखर धवन: 6755 रन
  3. डेविड वॉर्नर: 6545 रन
  4. रोहित शर्मा: 6280 रन
  5. सुरेश रैना: 5528 रन

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

35 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago