Categories: India

Video: बाज ने किया बकरी का शिकार, वीडियो देखकर दंग रह जायेंगे आप

Published by

Amazing Raptors and Eagle Attacks :सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बाज एक बकरी का शिकार कर रहा है। बकरी अपनी जान बचाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन बाज अपने पंजों से पकड़कर आसमान की ओर उड़ रहा है। आपने शायद ही कभी किसी बाज को चट्टानों पर दौड़ती बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते देखा होगा।

सोशल मीडिया पर एक से एक हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती रहते है। वैसे कभी आपने किसी पक्षी को बकरी का शिकार करते देखा है? मजाक लग रहा है… तो यह वीडियो देख डालिए, जिसे एक बाज एक बकरी का शिकार कर रहा है। अभी तक आपने शायद ही कभी किसी बाज को चट्टानों पर दौड़ती बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते देखा होगा। बता दें कि यह वीडियो पहले भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटौरता रहा है। इस बार जब एक रेडिट यूजर ने इसे साझा किया तो मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।

यह चौंकाने वाला वीडियो क्लिप रेडिट यूजर ने को साझा किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 11.1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। लोग हैरान हैं कि कोई पक्षी अपने से कई गुना बड़े जीव को कैसे मारने की सोच सकता है। वहीं, कुछ ने कहा कि बाज की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए।

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि कैसे बाज उड़ता हुआ आता और बकरी पर अटैक कर देता है। हालांकि, बकरी खुद को बचाने के लिए चट्टानों पर दौड़ती है, पर बाज उसे नहीं छोड़ता। अंत में जब बकरी संतुलन बिगड़ने से जमीन पर गिरती है तो उस दौरान बाज की पकड़ कमजोर हो जाती है और बकरी बचकर निकल लेती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईगल बहुत शक्तिशाली होती है। यह पक्षी हवा में बहुत ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं, जिन्हें पंख को बिना फड़फड़ाए भी हवा में मंडराने की बेहतरीन कला आती है! इतना ही नहीं, यह मीलों तक देखने की क्षमता रखते हैं और लगभग 750 पाउंड प्रति वर्ग इंच (शेर के जबड़े से भी मजबूत) की पकड़ (पंजों से) वाली ताकत इनको हवा का खूंखार शिकारी बनाती है। इन 3.5 फीट लंबे पक्षियों के पंख 8 फीट तक के होते हैं।

Bhoodev bhagalia

Bhoodev भूदेव जागरूक यूथ न्यूज अखबार व वेबसाइड में सीनियर कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत है। पिछले 10 वर्षों से मीडिया क्षेत्र प्रिन्ट और डिजिटल में काम कर रहे है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र मुरादबाद से की। इसके बाद अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दी। प्रिंट मीडिया में रहते हुए डेस्क और न्यूज एडिटिंग में काफी समय तक काम किया है।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

12 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

21 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

23 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago