उत्तराखंड को देवीभूमि बनाया जाएगा : रेखा आर्य​​​​​​​

Published by

देहरादून। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बेटियों की रक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इस सावन माह में ऐसा कार्य करेगा कि देवभूमि के साथ इसे देवी भूमि भी माना जाए। मंत्री ने लैंगिक आंकड़े की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उत्तराखंड सरकार बेहतर काम कर रही है। ताकि लड़कियों का अनुपात लड़कों के बराबर किया जा सके।

 

बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लड़कों के एक हजार के बराबर लड़कियों के अनुपात को बढ़ाने और बराबर करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इस सावन के पवित्र माह में हम सबको इसके लिए संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ देवीभूमि भी बने, यह हम सबकी अपेक्षा है। इसके लिए 26 जुलाई को हरिद्वार से एक विशेष कार्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कांवड़ यात्रियों के साथ मंत्री ने बालिकाओं की जन्म दर बढ़ाने के लिए 25 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कांवड़ यात्रा कांवड़ यात्रा 26 जुलाई सुबह 7 बजे हरकी पैड़ी से लेकर वीरभद्र महादेव मंदिर तक जाएगी जहां शाम 3.30 बजे जलाभिषेक किया जाएगा

उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड और देश की बेटी हूं और सरकार का अंग होने के रूप में लैंगिक समानता को बढ़ावा दूंगी। हमारा विभाग इस समानता के लिए संकल्पित है। इस संकल्प के लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगे जो हरकी पैड़ी से वीरभद्र तक जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की ओर से मेरी लोगों से अपील है कि ‘बेटियां कह रही हैं कि मुझे भी जन्म लेने दो इस संकल्प को हम पूरा करेंगे’।

 

रेखा आर्य ने कहा कि हम दोहरी मानसिकता को समाप्त करेंगे। प्रदेश की सिल्वर जुबली तक समान लैंगिकता को करेंगे पूरी हो यह हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के साथ आंगनबाड़ी की महिला और अधिकारी भी अपने क्षेत्रों में जलाभिषेक करेंगे। इस कार्यक्रम में मेरे साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

This post was last modified on 16/09/2022 07:05

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

9 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

20 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago