UP News : घर से उठकर खेतों में ले जाकर 6 युवकों ने एक किशोरी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी। आरापियों से बचने के लिये व वो चीखती रही बचाओ-बचाओं लेकिन आरोपी वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला यूनी के जौनपुर का है यहां से खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक किशोरी को कई युवक खेत में नोंच रहे हैं। उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया जा रहा है। किशोरी को घर के बरामते में सोते समय युवक खेत में उठा लाए थे। किशोरी की चीख सुनकर दौड़े माता-पिता को भी युवकों ने धमकाया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो इतना भयावह है कि उसे मणिपुर में युवतियों से हुई दरिंदगी की घटना से कम नहीं कहा जा सकता। साफ लग रहा है कि मणिपुर में युवतियों की नग्न परेड से पहले वही कुछ किया गया होगा जो जौनपुर के वीडियो में होता दिखाई दे रहा है। किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी को जांच सौंपी है।
घटना मछलीशहर इलाके के एक गांव की है। किशोरी की मां के अनुसार 14 अगस्त की रात पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में सोयी थी। आधी रात में गांव के छह युवक आए और बेटी को उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसका वीडियो भी बनाया।
बेटी के विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। बेटी की चीख सुनकर वह अपने पति के साथ भागते हुए मौके पर पहुंची तो युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फरार हो गए।
किशोरी की मां ने बताया कि भय के कारण वह शांत रही। लेकिन आरोपियों ने बेटी के साथ की गई अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार सुबह उसने वीडियो देखने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीडियो एसपी तक भी पहुंचा। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि छेड़खानी, एसी/एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More