UP News : फर्रुखाबाद, 1 october 2023,यूपी के फर्रुखाबाद में एक रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। रेस्टोरेंट के अंदर लड़के और लड़कियां पिज्जा खाने पहुंचे थे और यहीं से उन्हें कमरे में भेज दिया गया। रेस्टोरेंट के अंदर केबिन भी भी कटी हुई थीं। पुलिस ने छापेमारी करके 19 लोगों को पकड़ा है।
मामला शहर के पुलिस लाइन-कचहरी रोड के अग्निहोत्री फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां सिटी मजिस्ट्रेट की अगुआई में पुलिस की टीम ने छापा मार दिया। दस लड़के और नौ लड़कियां अय्याशी करते हुए पकड़ लिए गए।
बतीन मंजिला बने रेस्टोरेंट में कमरों के अलावा केबिनें भी कटी हुई हैं। पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उसके संचालक बेटे को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दो लोग भाग गए हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी दी गई कि पुलिस लाइन रोड के अग्निहोत्री फैमिली रेस्टोरेंट-शिकागो पीज्जा पर अनैतिक व्यापार हो रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने सीओ सिटी प्रदीप सिंह और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, महिला थाने का फोर्स बुलाकर बड़े ही गोपनीय ढंग से मुख्य रोड किनारे बने तीन मंजिला रेस्टोरेंट में छापा मार दिया।
इससे यहां हड़कंप मच गया। कमरे और केबिन में मौजूद लड़के व लड़कियों को पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद अपनी निगरानी में ले लिया। इस बीच खबर फैल गई तो बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट के बाहर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई को देखने लगे। पुलिस दोपहर 1.20 पर यहां पहुंची थी। तीन बजे कार्रवाई कर पुलिस की टीम यहां से निकली।
पुलिस ने जब लड़के और लड़कियों को बाहर की ओर निकाला तो देखने वालों का मजमा और बढ़ गया। 9 लड़कियों को जहां महिला थाने भेज दिया गया तो वहीं 10 लड़कों को फतेहगढ़ कोतवाली में लाया गया। इनके घर वालों को जानकारी दी गई।
पुलिस की टीम ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप अग्निहोत्री को निगरानी में ले लिया। पुलिस की टीम ने आपत्तिजनक सामग्री भी लड़के और लड़कियों के पास से बरामद की है। पुलिस ने संचालक के परिवार के एक युवक को भी कोतवाली में बैठा लिया है। जो यहां पर रेड पड़ने की खबर पर पहुंचा था।
अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण की धारा में कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल से साफ हुआ है कि पीज्जा खाने पहुंचे लोगों को उकसाकर यह लोग प्रेरित करते थे। इसमें दो लोग भाग गए हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़के व लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
This post was last modified on 01/10/2023 21:30
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More