UP News : बच्ची से उज्जैन में रेप, खून से लथपथ घंटों भटकती रही बच्ची, देखते रहे लोग

Published by

UP News: उज्जैन। एक शर्मनाक घटना ने झकझोर कर रख दिया है। इलाहाबाद की एक बच्ची के साथ उज्जैन में हैवानियत की हदें पार कर दी है। खून से लथपथ रेप की शिकार बच्ची बिना कपड़ों के उज्जैन की गलियों में घंटों भटकती रही।

लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह किसी तरह अपने तन को ढंकने की कोशिश करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती दिख रही है। बाद में उसे महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा के पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई। पुलिस ने अब पूरी घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

वारदात मध्य प्रदेश के उज्जैन की है। जानकारी के अनुसार बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई। बालिका के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटों के निशान हैं। बालिका ढाई घंटे तक अर्ध अवस्था में एक कॉलोनी से दूसरे कॉलोनी तक भटकती रही।

देवर ने भाभी को बना दिया कॉलगर्ल, महिला की दर्दनाक कहानी सुन आप भी हो जाएंगे हैरान

CCTV सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग उसे भटकते हुए देखते हैं लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आते। अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। बच्ची को इंदौर रेफर किया गया, जहां उसे खून चढ़ाया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालिका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बताई जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्ची उज्जैन कैसे पहुंची और किसने उसके साथ हैवानियत की।

UP के इलाहाबाद की है बच्ची

बालिका की भाषा की वजह से पुलिस को जांच में बड़ी समस्या आ रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने उत्तर प्रदेश की महिला एक्सपर्ट से बालिका की बातों को समझा और पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आसपास की हो सकती है। बच्ची जो भाषा बोल रही है वह वहां के एक समुदाय के द्वारा बोली जाती है। मध्य प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर बालिका के परिवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस और साइबर टीम कर रही जांच

पुलिस और साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के जरिए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को इंदौर-नागदा बाईपास पर हार्ट स्पेशल कॉलोनी के पास फुटेज में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। महाकाल थाना पुलिस के साथ नीलगंगा पुलिस भी जांच में लगी हुई है। साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। पुलिस इस एरिया के आसपास भी सीसीटीवी फुटेज कंगाल में लगी हुई है।

ऑटो ड्राइवर हिरासत में

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक ऑटो ड्राइवर हार्ट स्पेशल रोड पर दिखाई दिया है, जिसमें वह पीड़िता के साथ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को बच्ची से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने की संभावना जाता रही है। बच्ची ने पुलिस से बातचीत में बताया कि वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर भाग निकली।

अज्ञात के खिलाफ FIR

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बालिका की हालत नाजुक होने से उसे इंदौर रेफर किया गया था। और जो भी बेस्ट ट्रीटमेंट है वह कराया जा रहा है। खून की कमी थी जिसकी व्यवस्था कराई गई है। इस मामले में एसआईटी टीम गठित की गई है और लगातार आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चल रहा है। घटनास्थल का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें भौतिक साक्ष्य तकनीकी साक्ष्य और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

9 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

11 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

20 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

21 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago