Categories: India

यूपी बोर्ड का इन जिलों में रद्द हुआ अंग्रेजी का पेपर अब 13 अप्रैल को होगा

Published by

लखनऊ । नेटवर्क


यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में बलिया में अग्रेजी का पेपर लीक हो गया। आनन-फानन में परीक्षा को रद्द कर दी है। इंटरमीडिएट की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने शासनादेश जारी करते हुए यह जाकारी दी है।

छात्रों को अब बुधवार 13 अप्रैल को री-एग्जम के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा 24 जिलों में सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित होगी। बता दें कि यह परीक्षा आज (बुधवार) दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। इस मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया। विभाग की मंत्री गुलाब देवी के निर्देश पर पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस को निलंबित किया गया है।

इन जिलों में पेपर हुआ रद्द
जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

बलिया में पेपर आउट होने के बाद बदायूं में परीक्षा निरस्त
बदायूं में परीक्षा रद्द कर दी गई, परीक्षा रद्द होने का निर्देश दोपहर डेढ़ बजे उस वक्त आया जब निरीक्षक कक्षा में पहुंच चुके थे और परीक्षार्थी गेट पर आ गए थे।

पेपर लीक होने के बाद अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त
अलीगढ़ में प्रश्नपत्र लीक होने पर परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर आकर परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिली। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि परीक्षा की तिथि बोर्ड से जल्द ही घोषित की जाएगी। अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा निरस्त होने की खबर मिलने पर छात्राएं मायूस हो गईं।

पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

This post was last modified on 30/03/2022 14:01

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

13 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

21 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

23 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago