UP Anganwadi Bharti 2024 : 23 हजार पदों पर निकली आंगनवाड़ी भर्ती, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन

JY News, 5 october 2024, UP Anganwadi Bharti 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहीं महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास परियोजना के तहत की जा रही हैं।

 

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें

जिसमें विभिन्न जिलों के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो महिलाएं 12वीं पास हैं वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकती हैं। हर जिलें में आवेदन की आखिरी तारीखें अलग हैं।

UP Anganwadi Bharti 2024: 23 हजार पदों पर भर्ती

आंगनबाड़ी की ये भर्तियां उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लिए निकाली गई हैं। इसमें करीब 23 हजार भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए जिले के मुताबिक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। वैकेंसी की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर देखी जा सकती है। हर जिले के हिसाब से अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग है। जिसमें 25 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है।

UP Anganwadi Bharti 2024: क्या चाहिए योग्यता?

इसमें आवेदन करने के लिए आपकी 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 साल और 35 साल से नीचे होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिलाओं के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। इसके अलावा उस महिला को उसी वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होना जरूरी है।

 

UP Anganwadi Bharti 2024: कैसे करें आवेदन?

इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट– upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद जो Anganwadi Vacancy GO Recruitment 2024 लिंक दिया होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद अपने जिले के आगे लिंक होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

 बेरोजगारों युवक और युवतियों को मिलेंगे 5000 रुपए महीना, अभी करें अप्लाई

इस पूरे फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई हो उनको सही से भर दें। इसके बाद फॉर्म को जमा करके इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें। आपको बता दें कि इस फॉर्म को साइबर कैफे पर भरवाते हैं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा।