Sports News

Henry Hunt : गेंद लगने से बीच मैदान में गिरा ये दिग्गज खिलाड़ी, मुंह से निकला खून

नई दिल्ली। Henry Hunt :  क्रिकेट मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही मार्श वनडे कप से सामने आई है। जहां मैच में फिल्डिंग के दौरान एक खिलाड़ी गेंद लगते ही नीचे गिर गया। इस दौरान खिलाड़ी के मुंह से खून भी निकला। दरअसल मार्श वनडे कप में ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया ने साउथ ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसी मैच के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी चोटिल हुआ। खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद कुछ देर तक मैदान में सन्नाटा छा गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया वीडियो

मार्श वनडे कप में ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया के खिलाड़ी रोजर्स ने एक शॉट खेला। इस शॉट पर गेंदबाज ने कैच की अपील की और सर्कल के अंदर खड़े हेनरी हंट कैच पकड़ने भागे। इस दौरान हेनरी हंट के मुंह पर गेंद लगी। जिसके बाद हेनरी हंट के मुंह से खून निकलने लगा था। इस घटना के बाद हेनरी हंट कुछ देर तक मैदान पर बैठे रहे। दर्शक भी ये दृश्य देखकर थोड़ी देर के लिए सहम गए थे। इस घटना के वीडियो को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है।

 

चोट लगने के बाद हेनरी हंट को मैदान से बाहर ले जाया गया। जिसके बाद फिर से मैच शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करके लिखा कि काफी दुर्यभाग्य पूर्ण है, गेंद चेहरे के संवेदनशील क्षेत्र पर लगी है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा क्रिकेट योद्धाओं का खेल है।

ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ रोमांचक मैच

मार्श कप में खेले गए इस मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरी कॉन्वे ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेनरी ने 4 चौके लगाए। जिसके बाद 232 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया ने 7 विकेट खोकर 44.1 ओवर में हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टॉम रोजर्स ने 67 रन बनाए थे।

https://x.com/cricketcomau/status/1755451288844976525?s=20

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

12 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

3 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

3 days ago

IPL 2025 : इस लिये ये खिलाड़ी 2 साल तक नहीं खेल पायेंगे आईपीएल

JYNEWS, IPL 2025 : पहला मैच RCB आरसीबी बनाम KKR केकेआर के बीच खेला जाएगा।… Read More

4 days ago