Mohammed Shami : मोहम्मद शमी से ये एक्ट्रेस शादी करने को तैयार, रखी ये शर्त

Published by

Mohammed Shami  : नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी वायरल हो रही है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कमाल के गेंदबाज मोहम्मद शमी से एक एक्टेस ने शादी करने प्रस्ताव रखा लेकिन एक वजह बताई है। विश्व कप में उनका कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हर मैच में उनकी गेंदबाजी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल में ही उनको लेकर चर्चाएं तेज होने की एक और वजह सामने आई है। खिलाड़ी को शादी के प्रपोजल मिलने लगे हैं। उन्हें एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया है, लेकिन इसके साथ एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के सामने एक खास शर्त रखी है।

Mohammed Shami  को इस एक्ट्रेस ने किया प्रपोज

Mohammed Shami  मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली ये एक्ट्रेस हैं कौन और इन्होंने कब, कहां और कैसे प्रपोज किया है। इतना ही नहीं आप ये भी जानना चाहते होंगे कि इन्होंने शर्त क्या रखी है। दरअसल, मोहम्मद शमी को किसी और ने नहीं बल्कि विवादों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने प्रपोज किया है। उन्होंने ऐसा हाल में 2 नवंबर को एक ट्वीट किया। ठीक उसी दिन जब भारत ने शानदार तरीके से श्रीलंका को हराया था। इस दिन शामी का कमाल का प्रदर्शन भी देखने को मिला था।

एक्स (ट्वीट ) कर पायल ने किया प्रपोज

एक्स ट्वीट करते हुए लिखा, शमी Mohammed Shami  तुम अपना अंग्रेजी सुधार लो, मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं। एक्ट्रेस पायल घोष का ये ट्वीट झट से वायरल हो गया। अब हाल में ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जो फिर से शमी के लिए ही है। उन्होंने लिखा,मोहम्मद शमी सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप मुझसे किस तरह का नैतिक समर्थन चाहते हैं। हमें पहले फाइनल में जगह बनानी है और मैं चाहता हूं कि आप हीरो बनें।श् पायल का ये ट्वीट भी छा गया है और धूम मचा रहा है। अब लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या पायल सच में शमी की फैन हो गई हैं या वो ये सब बस लाइम लाइट के लिए कर रही हैं।

चर्चा में रहीं पायल घोष

पायल घोष तब चर्चा में आईं जब उन्होंने खुलकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि अनुराग कश्यप ने उनको सेक्शुअली असॉल्ट किया है। इस मामले को लेकर वो कोर्ट में पहुंची थीं। ये मामला काफी तूल पकड़ा था और अनुराग कश्यप को सामने आकर इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी। इतना ही नहीं पायल के इस मामले को उठाने के बाद कई और एक्ट्रेसेज ने भी अनुराग के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

राजनीति में रखा कदम

अनुराग कश्यप वाले मामले के तूल पकड़नेके बाद एक्ट्रेस पायल घोष ने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ज्वाइन की। पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हम मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। वैसे बता दें, मोहम्मद शामी की शादी हसीन जहां से हुई थी, दोनों का एक बच्चा है। शादी के बाद हसीन ने क्रिकेटर पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए थे। दोनों के बीच का विवाद खबरों में बना रहा था।

https://x.com/iampayalghosh/status/1720134156473020568?s=20

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

8 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

21 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago