Categories: India

कोर्ट परिसर में बच्ची से रेप के आरोपी को पीड़िता के पिता ने मारी गोली

Published by

गोरखपुर: दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्‍या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार कचहरी गेट पर हुए इस सनसनीखेज हत्‍याकांड से वहां मौजूद अधिवक्‍ता भड़क गए हैं। वे कचहरी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए। हत्‍या के बाद एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो पीड़ित लड़की का पिता है।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्‍त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था का सवाल उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मारे गया शख्‍स दिलशाद हुसैन (उम्र करीब 30 वर्ष) नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर बाहर था। आज उसके केस की पहली तारीख थी। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से कचहरी परिसर में वादकारियों का प्रवेश नहीं हो रहा है। इस वजह से दिलशाद हुसैन ने अपने वकील को दोपहर 1रू25 बजे फोन किया। वकील, बाहर आकर उससे मिलने वाले थे इसी दौरान लड़की के पिता की उस पर नज़र पड़ गई। दिलशाद अपने वकील का इंतजार कर रहा था। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी लेकिन पहली गोली मिस कर गई तो दिलशाद भागने लगा।

इसके बाद लड़की के पिता ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी। दिन दहाड़े सबके सामने हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान साइकिल स्‍टैंड पर मौजूद एक युवक ने दौड़ाकर हत्‍यारोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्‍यारोपी गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का रहने वाला है जबकि मारा गया शख्‍स दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था।

This post was last modified on 21/01/2022 10:26

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 में इस गेंदबाज से रोहित, विराट सहित सब खिलाड़ी डरते है

JYNEWS, IPL 2025 : इस सीजन का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स… Read More

8 hours ago

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

1 day ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 day ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

2 days ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

2 days ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago