Sports News

T20 World Cup 2024 : टीम इंडिया ने बदल दिया सेमीफाइनल का समीकरण, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा

Published by

T20 World Cup 2024: शनिवार को टीम इंडिया ने सुपर-8 स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और +2.425 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। जबकि दो टीमों पर खतरा मंडरा गया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का समीकरण बदल दिया है।

 

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश पर मंडराया खतरा

भारतीय टीम जहां इस जीत के बाद टॉप पर है तो वहीं बांग्लादेश की टीम 2 मैचों में हार के बाद शून्य अंक और -2.489 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे उस पर बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। बांग्लादेश का अगला मुकाबला 25 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है। अगर उसे इस मैच में हार मिलती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन, अगर बांग्लादेश को इसमें जीत मिलती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अपने दोनों मुकाबले हार जाएं।

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान पर भी संकट

वहीं एक मैच हार चुकी अफगानिस्तान पर भी खतरा मंडरा चुका है। अफगानिस्तान अगर अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो उसकी उम्मीदें थोड़ी जिंदा रह सकती हैं। अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले बचे हैं। जिनमें जीत दर्ज कर वह 4 अंकों तक पहुंच सकती है। फिलहाल अफगानिस्तान के पास एक मैच में हार के बाद -2.350 का नेट रन रेट है। ऐसे में अफगानिस्तान पर भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया 2 में से 1 मैच जीतकर बना सकती है जगह

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद 2 अंक और +2.471 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए बैठी है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 23 जून और भारत के खिलाफ 24 जून को बचा है। ऐसे में वह दोनों मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन उसे किसी एक मुकाबले में हार मिलती है तो भी 4 अंक तक पहुंच सकती है। ग्रुप-1 से भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्थान पक्का माना जा रहा है। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। देखना होगा कि ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का क्या नतीजा निकलता है।

This post was last modified on 23/06/2024 08:52

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

10 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

20 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

23 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago