Sports News

T20 World Cup 2024 : T20 वर्ल्ड कप से पहले बदलेगा टीम इंडिया का उपकप्तान ?

Published by

T20 World Cup 2024 : 20 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इन सब के बीच टीम सेलेक्शन के लिए होने वाली मीटिंग से पहले एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। इस मीटिंग में टीम के उपकप्तान को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

क्या बदला जाएगा टीम इंडिया का उपकप्तान?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप के लिए होने वाली टीम सेलेक्शन मीटिंग में उपकप्तान ने नाम पर चर्चा हो सकता है। फिलहाल हार्दिक पांड्या ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन मीटिंग में ऋषभ पंत को भारतीय टीम के उपकप्तान के रूप में फिर से नियुक्त करने पर विचार किया जा सकता है।

 

बता दें ऋषभ पंत पहले भी टीम इंडिया के उपकप्तान भी भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन वह दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं।

 

ऋषभ पंत के नाम पर हो सकती है चर्चा

ऋषभ पंत फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। लीग के इस सीजन में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। ऐसे में वह जून में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे। वहीं, बतौर कप्तान भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। वह एक बार भारतीय टीम की कप्तान भी संभाल चुके हैं। पंत ने जून 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा है। वह 9 मैचों में सिर्फ 197 रन ही बना सके और 4 विकेट ही लिए हैं। वहीं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 9 मैचों में से 6 मैच हार चुकी है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उपकप्तानी की जिम्मेदारी पर विचार किया जा सकता है।

 

लेकिन भारत के कप्तान के रूप में पांड्या की योग्यता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्हें पिछले साल वर्ल्ड कप के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, टी20 में वह 2022 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

3 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

5 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

15 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago