T20 series : नई दिल्ली। T20 सीरीज से पहले हार्दिक पटेल के स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट आया है। इस अपडेट से फैंस को थोड़ा झटका भी लगा है और राहत भी मिली है।
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान मैदान पर चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या की अभी तक वापसी नहीं हो पाई है। उन्होंने केवल शुरुआती मुकाबले खेले और उसके बाद बाहर हो गए। पहले संभावना जताई जा रही थी कि वे सेमीफाइनल तक वापसी कर जाएंगे, लेकिन चोट गंभीर थी, इसलिए ऐसा नहीं हो सका।
हालांकि विश्व कप 2023 के फाइनल में उनकी कमी टीम को खली और से हार का सामना करना पड़ा। अब गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है, उसमें भी वे नहीं हैं। तो सवाल ये है कि हार्दिक की वापसी कब तक भारतीय टीम में हो सकती है।
T20 टीम की कप्तानी करेंगे सूर्य कुमार यादव
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। हार्दिक के कप्तान रहते वे उपकप्तानी कर रहे थे। ऐसे में सूर्या की पहली च्वाइस के कप्तान थे।
इन पांच मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट से तो हार्दिक पांड्या पहले ही दूर हैं, लेकिन वनडे और टी20 में उनका जलवा देखने के लिए मिलता है।
माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी वे नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद अफगानिस्तान से तीन वनडे मुकाबले अपने घर पर खेले जाएंगे, उसमें भी उनके रहने की संभावना काफी कम है। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर की मानें तो हार्दिक पांड्या की वापसी अब सीधे आईपीएल में होगी। यानी वे भारतीय टीम की नीली जर्सी में फिलहाल नजर नहीं आएंगे।
IPL 2024 में हो सकती है हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी
आईपीएल 2024 का सीजन मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि तब वे खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हार्दिक पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। लेकिन जब उन्हें टीम से रिलीज कर दिया तो वे सीधे गुजरात टाइटंस गए और टीम ने उन्हें कप्तान भी बना दिया।
उनकी कप्तानी में जीटी ने पहली की बार में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था और दूसरी बार टीम फाइनल तक तो गई, लेकिन एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने उसे हराकर दूसरी बार खिताब जीतने नहीं दिया। आईपीएल के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। यानी तब वे भारतीय टीम के लिए नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यानी हार्दिक पांड्या को वापसी के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।
This post was last modified on 22/11/2023 15:56
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More