Categories: India

सॉरी…मैं बिना प्रेमी के नहीं रह सकती लिखकर प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

Published by

ciram news: एक युवती ने अपने हाथ पर सुसाइट नोट लिखकर खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

मामला रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली के अलीगंज मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुनीता मौर्या है। उसका कुलदीप नाम के युवक से एक साल से अफेयर चल रहा था।

कुलदीप जगतपुर क्षेत्र का रहने वाला था। सुनीता-कुलदीप दूर के रिश्तेदार थे। रिश्तेदारी में आते-जाते दोनों के बीच अफेयर हो गया था। होली के दिन यानी 8 मार्च को कुलदीप का कंदरावां मोड़ के पास हादसे हो गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कुलदीप की मौत से सुनीता परेशान रहती थी।

युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती की मां रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। बुधवार को सुनीता के घर के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी सुनीता अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पास में खेल रहे बच्चों ने खिड़की से सुनीता को लटकता हुआ देखा। बच्चों ने इसकी सूचना सुनीता के घरवालों और पड़ोसियों को दी।

इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर सुनीता को फंदे से उतारा। आनन-फानन में उसे ऊंचाहार सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवती की मां रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।
सुसाइड नोट में ये लिखा

सॉरी भैया.. मैं कुलदीप के बिना नहीं जी पा रही हूं, ना जी सकती हूं। उसकी मौत हो गई है, इसलिए मैं नहीं जी पा रही हूं। कुलदीप आरती मौसी का लड़का था। आज मैं बहुत परेशान और खुद से हार गई। इसलिए आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही हूं।

कोतवाल बालेन्दु गौतम ने मीडिया को बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। पूछताछ में पता चला कि प्रेमी की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। इसी को लेकर शायद उसने आत्महत्या की होगी। फिलाहाल पुलिस जांच कर रही है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago