Sports News

DC vs GT : शुभमन गिल ने बताया किस की वजह से हारी टीम

Published by

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के कारण अंक तालिका में गुजरात टाइटंस को नुकासान हुआ है। शुभमन गिल इस हार से काफी निराश नजर आएं। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद हार के कारण के बारे में बताया है और कहा है कि उनसे कहां चूक हुई है।

क्या बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी टीम ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। अंत में हारना निराशाजनक होता है, लेकिन सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी टीम ने इस मैच में अंत तक संघर्ष किया। गिल ने आगे कहा कि जब आप 224 रनों का पीछा कर रहे हों, तो योजनाओं के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, बस बाहर जाओ और रन बनाओ।

 

इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर उन्होंने कहा कि मैच में बड़ा स्कोर बनाने में इंपैक्ट प्लेयर्स का योगदान काफी अहम रहा है। भले ही आप अतिरिक्त विकेट खो देते हैं, लेकिन इससे बल्लेबाजों को आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त सहायता मिलती है और यह बल्लेबाजों को अंत तक चलते रहने का लाइसेंस देता है

कहां हुई गलती?

गिल ने कहा कि एक समय उन्होंने सोचा था कि वें दिल्ली कैपिटल्स को 200-210 तक रोक पाएंगे, लेकिन उन्होंने आखिरी के 2-3 ओवरों में कुछ ज्यादा ही रन दे दिए। गिल ने कहा कि दिल्ली का स्टेडियम एक छोटा सा मैदान है, जब हम रनचेज करने निकले तो हमने इसी बारे में बात की, लेकिन इसे अमल में लाना बहुत महत्वपूर्ण होता है, यदि कोई सेट बल्लेबाज या फिनिशर है, तो आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

 

अगर विकेट में कुछ है तो ठीक है, लेकिन इस तरह की पिचों पर, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपनी सभी योजनाओं को पूरी तरह से अमल में लाए, चाहे वह यॉर्कर हो या कुछ भी। इस हार के बाद जीटी की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर आ गई है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

5 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

7 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago