Shubman Gill
shubman gill records : जिब्बावे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 168 रनों का टारगेट दिया। जिसे जिम्बाब्वे की टीम हासिल नहीं कर पाई और 125 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की ये पहली सीरीज थी और इस सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल ने दो अर्धशतक लगाए। उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने 31, 2, 66, 58 और 13 रनों की पारियां खेली और सीरीज में कुल 170 रन बनाए। एक टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे कर दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं। रोहित शर्मा ने साल 2017 की टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर 162 रन बनाए थे। लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान के तौर पर 231 रन बनाए थे।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल जैसे सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया था। इसी वजह से कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली। उन्होंने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली, जिसमें से टीम इंडिया को चार में जीत मिली। वहीं एक मैच में हार झेलनी पड़ी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने 58 रन बनाए। इसके अलावा मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही है। शिवम दुबे ने भी गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। दुबे को ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ही प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
231 रन, विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2021
183 रन, विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, 2019
170 रन, शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, 2024
162 रन, रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
159 रन, रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, 2021
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More