Shubman Gill
Shubman Gill : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 13 प्लेयर्स टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के पहले कप्तान थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब भी जीता। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।
हाल ही में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। रोहित टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 50 T20I मैच जीते हैं। जबकि टीम को सिर्फ 12 में ही हार मिली है।
शुभमन गिल T20I में कप्तानी करने वाले भारत के 14वें कप्तान बनेंगे। उनके ऊपर भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी। भारत इस समय टी20 क्रिकेट में विश्व विजेता है। गिल ने इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और 8वें नंबर पर रही थी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया:
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More