संभल की महिला से उसके देवरों ने बुरी नीयत से दबोचा, किया शर्मनाक काम
अमरोहा/संभल:
एक महिला से उसके देवरों ने बुरी नीयत से दबोचा लिया। आरोप है की सामूहिक दुष्कर्म भी किया है।
मामला अमरोहा जिले के धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं।
संभल के कैलादेवी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी अमरोहा जिले के धनौरा क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही देवर बुरी नीयत रखते थे। महिला ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को उसके दो देवरों ने डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति को बताया तो पति ने भी ध्यान नहीं दिया। पीड़िता थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के थाने पहुंचने की जानकारी आरोपियों को हुई, तो उन्होंने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी देवरों के डर से पीड़िता मायके आ गई और परिजनों को साथ लेकर कैलादेवी थाने पहुंची। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि अमित व उसके भाई विशाल निवासी थाना धनौरा जनपद अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More