Sambhal News : संभल। घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई दोनों बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से दोनों गहराई में जाकर डूब गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बहनों को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरबारा में हुआ। जानकारी के अनुसार आफिया परवीन उम्र 17 वर्ष पुत्री शमशेर और रोशनी उम्र 15 वर्ष पुत्री मुबारक अली गांव के पास के तालाब से मिटटी लेने गई थी। परिवार के अन्य बच्चे भी उनके साथ थे। बच्चों को तालाब के किनारे खड़ा कर दोनों किशोरियां मिट्टी निकालने लगीं।
किशोरियों ने अभी कुछ मिट्टी निकाली ही थी कि दोनों तालाब में अंदर की ओर बने गड्ढे में घुस गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर तालाब से निकाला। गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराने पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More