Sambhal News
Sambhal News : एक शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह करने को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते रविवार की देर रात रिश्ते के चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक भी रात में ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीआईजी ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वारदात जनपद संभल के जुनावई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लावर निवासी प्रताप सिंह के बेटे नेकपाल ने ढाई साल पहले विजयपाल की शादीशुदा बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। उमेश कुमार हर समय रिश्ते के चाचा प्रताप सिंह के साथ रहता था।
इसी के चलते विजयपाल इससे भी रंजिश मानता था। रविवार की रात दो बजे प्रताप सिंह अपने घेर में बनी झोंपड़ी में सो रहे थे। हमलावरों ने उनके पेट और सिर में गोली मार दी। उसके बाद हत्यारे वहां से करीब सौ मीटर दूर अपने घेर में बनी झोपड़ी में सो रहे भतीजे उमेश कुमार को भी गोलियों से भून दिया। उसके कोख और हाथों में तीन गोलियां लगीं। फायर होने की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोगों की नींद टूटी। इस पर हमलावर मौका पाकर भाग गए।
दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत समेत आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। उमेश कुमार को हायर सेंटर अलीगढ़ भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उमेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने प्रताप सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उमेश कुमार का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। डीआईजी मुनिराज ने भी गांव पहुंचकर मृतक के परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
मृतक प्रताप सिंह के भाई क्रांति सिंह की तहरीर पर विजयपाल, हरिओम, जयपाल, जयनारायण और काले को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य लोगों को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया है।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में हमला करके दो हत्याओं को अंजाम दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। डाग स्क्वायड़ को भी मौके पर बुलाया गया था।
This post was last modified on 29/08/2023 09:22
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More