rohit-sharma
Rohit Sharma : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से भारत के कप्तान रोहित शर्मा छुट्टियां मनाने विदेश की यात्रा पर गए थे। वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा लंदन और अमेरिका में अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ नजर आए थे। हालांकि हिटमैन अब छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौट आए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर रोहित पर फैंस का जमकर प्यार उमड़ता है और वह उन्हें घेर लेते हैं।
फैंस ने रोहित शर्मा को घेरा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार संग वापस आते हुए नजर आ रहे हैं। यहां रोहित अपनी कार की ओर बढ़ते हैं। तभी फैंस हिटमैन को घेर लेते हैं। फैंस रोहित के साथ एक तस्वीर लेने के लिए लगातार कहते हुए नजर आते हैं। रोहित भी फैंस को निराश नहीं करते हैं और उनके साथ तस्वीर लेते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर तक कार को खुद ड्राइव करते हुए जाते हुए नजर आते हैं।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद विंबलडन में टेनिस का मजा लेते हुए नजर आए थे। विंबलडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोहित शर्मा की तस्वीर भी साझा की थी।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा श्रीलंका दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रोहित लंबे समय बाद मैदान पर भारतीय जर्सी में दिखेंगे। फैंस रोहित को जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं। दरअसल रोहित शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनका बल्ला श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जमकर चलेगा।
https://x.com/viralbhayani77/status/1816411759185367177
This post was last modified on 25/07/2024 21:48
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More