Sports News

Rohit sharma: रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने को है तैयार फैंस कर रहे है इंतजार

Published by

Rohit-sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर टिकी रहेंगी। अफ्रीकी दौरे पर उनके बल्ले से अगर एक शतक निकलता है तो वह भारतीय टीम के लिए बतौर कप्तान बेहद खास बन जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीकी सरजमीं पर बतौर कप्तान शतक लगाने का रिकॉर्ड केवल दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। इसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है।

तेंदुलकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने 1997 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने केपटाउन टेस्ट में शानदार बल्लेबाज करते हुए 169 रन बनाए थे। बात करें इस मैच के परिणाम के बारे में तो ब्लू टीम को 282 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 

सचिन तेंदुलकर के बाद बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीकी जमीं पर शतक लगाने का खास रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। किंग कोहली का साल 2018 में अफ्रीकी दौरे पर जमकर जलवा देखने को मिला था। उन्होंने सेंचूरियन टेस्ट में 153 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि उनकी इस उम्दा पारी के बावजूद भारतीय टीम को इस मुकाबले में 135 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 52 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 88 पारियों में 46.54 की औसत से 3677 रन निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में शर्मा के नाम 10 शतक, एक दोहरा शतक और 16 अर्धशतक दर्ज है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

9 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

22 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago