Sports News

Video : रोहित शर्मा ने PM मोदी के सामने खोला ऐसा राज, सूनकर रहे गये हैरान

Published by

Video : दिल्ली पहुंचते ही भारतीय खिलाड़ियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ कुछ यादगार पलों को साझा किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने भी पीएम मोदी के बात की और अपने अनुभवों के बारे में बताया।

 

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 17 सालों के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत ने 29 जून को इस खिताब को जीता और टीम इंडिया 4 जुलाई को वतन वापस लौटी। दिल्ली के हवाई अड्डे पर भारतीय खिलाड़ियों का फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया।

पीएम ने रोहित से किया सवाल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी इमोशनल नजर आए। रोहित शर्मा अपने आंसुओं को रोक नहीं सके थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो रोहित बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाते नजर आ रहे थे। इसपर जब पीएम मोदी ने रोहित से सवाल किया कि उन्होंने बारबाडोस की मिट्टी को क्यों चखा तो, रोहित शर्मा ने इस पर दिल जीत लेने वाला जवाब दिया। इस वीडियो में 3 मिनट 40 सेकंड के बाद रोहित शर्मा ने पीएम ने यह सवाल किया है।

रोहित ने क्यों चखी बारबाडोस की मिट्टी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठे हुए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें एक वीडियो दिखाया जिसमें वह पिच की मिट्टी खाते नजर आ रहे हैं। पीएम ने पुछा कि इस पल के पीछे के बारे में वह उनसे जानना चाहते हैं।

 

पीएम ने कहा कि मिट्टी कही की भी हो, लेकिन क्रिकेट की जिंदगी ही पिच पर होती है और रोहित ने क्रिकेट की जिंदगी को ही चूमा है। ऐसा कोई हिंदुस्तानी ही कर सकता है। इस पर रोहित ने कहा कि जहां पर टीम इंडिया को वो विक्ट्री मिली उन्हें उस पल को पूरे जीवन याद रखना था और उसे चखना था। इसी कारण उन्होंने ऐसा किया और टीम इंडिया कई बार फाइनल में करीब आई, लेकिन जीत नहीं सकी मगर इस बार उन्होंने इसे जीत लिया।

https://www.instagram.com/reel/C80j9I5Sq7Z/?utm_source=ig_web_copy_link

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

8 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

19 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

22 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago